


एमबीए, बीबीऐ, बी.टेक, बीसीऐ के छात्रों ने लिया भाग
ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा छात्रों के इन्फोर्मटिव वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें एमबीए, बीबीऐ, बी.टेक, बीसीऐ के छात्रों ने भाग लिया। इस वेबिनार में मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स, आत्मनिर्भरता, डिजिटल लीडर, ब्रांडिंग और सेल्स कौशलता आदि की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को मल्टीनेशनल, नेशनल कंपनी में प्लेसमेंट के लिए मुख्य स्किल्स की भी जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को वर्तमान मुद्दे और नई जानकारी के लिए अख़बार, न्यूज़ आदि को रोजाना पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त छात्रों के लिए एक प्रश्न उत्तर राउंड भी रखा गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के वेबिनार छात्रों के स्किल्स में बढ़ावा करने तथा उन्हें प्लेसमेंट में मदद करते हैं।







