


छात्रों ने मार्केटिंग हुनर दिखाने के साथ – साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में लिया भाग
ब्यूरो : सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेटजमेंट स्टडीज ( सीटी.आई.एम.एस ) ने मार्केटिंग हुनर को सांस्कृतिक मेल देते हुए, एक मजेदार समारोह लिट फिस्टा का आयोजन करवाया। इस इंटर डिपार्टमेंटल इवेंट में बिजनेस मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, फार्मेसीएंव होटल मैनेजमेंट के छात्रों नें अलग – अलग सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इस में बी.बी.ए एंव एम.बी.ए के छात्रों ने अपने हुनर जैसे गायकी, अदाकारी, हास्य कला एंव नाच प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।
इस के साथ ही उन्होंने आर्ट, खेल – कूद व खान – पान की चीज़ों के अलग – अलग स्टॉल लगा सामान बेचकर अपनी उद्योगिक रणनीती का प्रदर्शन किया। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स साउथ की कैंपस शाहपुर के डायरेक्टर डॉ. जी.एस.कालरा ने कहा कि इस समारोह के माध्यम से छात्रों को बाजर की रणनीति की समझा खरीदारों को सामान बेचने और उनको अपने उद्योग की ओर आकर्षित करने के तरीकों के बार भी जानकारी मिली।
जो छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह और वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह ने सीटी.आई.एम.एस द्वारा छात्रों के प्रैक्टिकल ज्ञान को बढ़ाने के लिए करवाए गए, इस इवेंट सराहना करते हुए भविष्य में भी मार्केटिंग एवं मैनेजमेंट से संबंधित इस तरह के कई और इवेंट करने के लिए प्रेरित किया।







