


ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के परिसर में स्थित एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 1927 से नैतिक मूल सिद्धांतों एवं नारी को समर्थ बनाने हेतु अपना पूर्ण योगदान दे रहा है। यह संस्था डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी द्वारा स्थापित की गई, जिसका संचालन पदमश्री डॉ. पूनम सूरी ( प्रेजिडेंट डीएवीसीएमसी , नई दिल्ली ) के योग्य नेतृत्व अधीन किया जा रहा है। कोरोना की इस संकटकालीन स्थिति में सारे नियमों की पालना करते हुए संस्था सुरक्षित, सेहतमंद एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान कर रही है। इस संस्था में +1 और +2 की छात्राओं के लिए समस्त बोर्ड की छात्राओं चाहे वे किसी भी बोर्ड आईसीएसई एवं सीबीएसई एवं अन्य राज्यों से बोर्ड परीक्षाओं में पास हों, उन छात्राओं के लिए दाखिला आरंभ हो चुका है। वे भी इस संस्था में दाखिला ले सकती हैं। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के दिशा – निर्देशन अधीन स्कूल शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों मेंडिकल, नॉन मैडिकल, कॉमर्स एवं आर्टस में शिक्षा प्रदान की जाती है। इस संस्था में 100 से भी अधिक आर्टस के विषयों से संबंधित कम्बीनेशन भी मौजूद हैं। स्कूल में केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही शिक्षा नहीं दी जाती बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे : जेईई, नीट, सीए एवं बोर्ड की परीक्षाओं की भी तैयारी कम फीस के माध्यम से करवाई जाती है। छात्राओं को बड़ी संख्या में कई श्रेणियों के अधीन जैसे फादरलैस, सिंगल गर्ल चाइल्ड एवं पार्विटी के आधार पर भी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त जो छात्राएं 96 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करती हैं तो उनको मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है, जो छात्राएं 92 प्रतिशत या 96 प्रतिशत तक परिणाम प्राप्त करती हैं, उनको भी 10,000 / – की छूट दी जाती है। मीनाक्षी स्याल ( स्कूल को आर्डिनेटर ) ने पिछले सत्र की सफलताओं के विषय में बताया कि एसएससी +2 की बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग 50 छात्राओं ने लगातार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए एवं 5 छात्राओं ने विभिन्न विषयो में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। जिन छात्राओं को इंडियन आर्मी और एयरफोर्स में रूचि है, उनके लिए स्पैशल कोटा प्रदान किया जाता है। स्काउट एवं गाइडस में कुछ सरकारी विभाग जैसे इंडियन रेलवे एवं अन्य सरकारी विभागों में भर्ती के अवसर पर स्पैशल कोटा दिया जाता है। स्कूल केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि अशैक्षणिक गतिविधियों द्वारा भी उनका सर्वमुखी विकास करता है। इस वर्ष छात्राओं ने राज्य स्तर पर आयोजित साइंस कांग्रेस में 2 महीने तक अपने प्रोजैक्ट पर खोज करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। हमारी संस्था से 12 वीं से पास होने के पश्चात कई छात्राओं ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लिया है। कामर्स के छात्र विभिन्न प्लेटफार्म जैसे कि रोलप्ले और विभिन्न विषयों पर बिजनेस प्लान पेश करते हैं, जिससे उनकी समझ मजबूत बनती है एवं उनमें आत्मविश्वास व्यक्त करने की क्षमता भी उजागर करती है । संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न स्कूल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के अवसर पर भी प्रदान किए जाते हैं। हमारे स्कूल की +2 की कामर्स की छात्रा साक्षी बडोला ने बीएनजी चैनल में पहला स्थान प्राप्त किया। जिसके कारण उसको लघु फिल्म में कार्य करने का मौका मिला। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उसने बताया कि इस प्रकार का अवसर उसे अपनी संस्था के अध्यापकों के योग्य निर्देश द्वारा ही उसके अंदर व्याप्त प्रतिभा को खोजने में मदद की जिसके कारण उसका मनोबल बढ़ा एवं उसने अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागिता की। स्कूल की हैड गर्ल सृष्टि ( +2 आटस ) ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उसने शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक क्षेत्र में प्राप्त सफलताओं का संपूर्ण श्रेय संस्था को दिया। मीनाक्षी स्याल ( स्कूल को आर्डिनेटर ) ने संस्था की व्यवस्थाओं के विषय में बताते हुए कहा कि स्कूल में एसी लाइब्रेरी, न्वोन्मेष हब, ई – लनिंग मैनेजमेंट प्रणाली, कम्प्यूटर लैब, लैंग्वेज लैब्स, वाई – फाई कैपस एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं भी स्कूल में मौजूद हैं। इस संस्था में तीन छात्रावासों की भी व्यवस्था है जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आकर छात्राएं रहती है। होस्टल में सुरक्षित, आरामदायक एवं हाईटैक सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। बस सुविधाएं भी उपलब्ध हैं जो व्यास, फगवाड़ा, कपूरथला, आदमपुर आदि क्षेत्रों के लिए जाती है। स्कूल की पूर्व छात्रा वृत्ति ( हैडगर्ल -2018 ) को जर्मनी के फैशन डिजाइनिग संस्था में दाखिला मिला, जिसका श्रेय वह इस संस्था को ही देती है। पूर्व छात्रा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उसको इच्छानुसार विषयों का कम्बीनेशन प्रदान किया गया। जिसके कारण उसको अपनी प्रतिभा को निखारने का उचित अवसर मित्त सका। यह संस्था एवं स्कूल छात्राओं को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने में एवं युवाओं के भविष्य को उचित आकार एवं दिशा देने के लिए वचनबद्ध है।







