


ब्यूरो : पर्यावरण के प्रति अपनी कर्तव्य हुए सेंट सोल्जर इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट में प्लांटेशन और स्वच्छता ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सभी स्टाफ मेंबर्स, ट्रेनी छात्रों ने कालेज केंपस में पौदे लगाए और सफाई की। प्रिंसिपल जतिंदर सिंह ने बताया कि पर्यावरण में बढ़ रहे पर्दूषण को कम करने तथा पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए छात्रों ओर अध्यापकों द्वारा यह प्रयास किया गया है। इस दौरान मेरीगोल्ड, आम, ऑरेंज, स्पाइडर प्लांट, लिल्ली फ्लावर, डेज़ी, हिबिक्स अज़ली आदि पौदे लगाए और उनकी देखभाल का जिम्मा भी लिया। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौदे लगा कर उनको संभालना पड़ेगा और इसके लिए युवा पीढ़ी को बहुत मोटीवेट करने की ज़रुरत है क्यूंकि हरेभरे वृक्ष ही हमारा भविष्य हैं। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि मनुष्य जीवन का वृक्ष ही आधार हैं। पेड़ ओर मनुष्य का संबंध प्रकृति की उत्पत्ति से ही जुड़ा हुआ है। पेड़-पौदे मनुष्य की हज़ारों ज़रूरतों को पूरा करते हैं। पेड़ ना हो तो धरती पर हमारा जीवन असंभव है







