


बयूरो : शहर में कोरोना लगातार आतंक फैला रहा है। जहां सोमवार को 307 नए मरीज पाए गए वही 1 संक्रमित ने दम तोड़ा है। नए आए मरीजों में नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर हरचरण सिंह भी शुमार है। अभी हाल ही में शाहकोट के DSP कोरोना की चपेट में आ कर दम तोड़ गए थे। नए आए मरीजो में जहां कुछ दूसरे जिलों के है वही जिले से सम्बंधित मरीज पॉश इलाके लाजपत नगर, मॉडल टाउन, छोटी बारादरी, अर्बन एस्टेट, एकता विहार, महेंद्रू मोहल्ला, खिंगरा गेट, राजा गार्डन, बस्ती नौ, मिट्ठापुर, किशनपुरा, सूर्य एन्क्लेव, चंदन नगर, शिव नगर, गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू आदि से सम्बंधित है।







