Home Education सेंट सोल्जर स्कूल की छात्राओं ने चमकाया नाम

सेंट सोल्जर स्कूल की छात्राओं ने चमकाया नाम

ब्यूरो : डी.सी.ऑफिस होशियारपुर द्वारा ‘महिला सशक्तीकरण’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आयोजित की गई पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छे छात्राओं ने नकद पुरस्कार प्राप्त कर संस्था के साथ-साथ अपना तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। स्कूल डायरेक्टर उर्मिल सूद ने बताया कि पोस्टर मेकिंग में 11वीं कक्षा के विद्यार्थी सतविंदर, आठवीं कक्षा के आकाशदीप, सातवीं कक्षा के पीयूष ने ओर स्लोगन लेखन में 11वीं कक्षा की छात्रा रमन, आठवीं कक्षा के आकाशदीप ओर रुबल प्रताप तथा सातवीं कक्षा की छात्रा सिमरन ने नकद इनाम प्राप्त किया है। उन्होंने सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को दिया जाने वाला कैस प्राईज उनके बैंक खाते में जमा करवाया जाएगा। डायरेक्टर सूद ने सभी छात्रों को ऐसे मुकाबलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।