Home Punjab फतेह ब्लड सेवा द्वारा लगाए गए रक्त दान कैंप में बतौर मुख्य...

फतेह ब्लड सेवा द्वारा लगाए गए रक्त दान कैंप में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे : पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी 

बोले अध्यक्ष नीरज वर्मा के मार्गदर्शन में समाज भलाई के कार्य कर रही है सोसाइटी

बयुरो : फतेह ब्लड सेवा की समूची टीम अध्यक्ष नीरज वर्मा के मार्गदर्शन में पुनीत कैप्टन विक्की शर्मा, दिनेश शर्मा, लव, अमनदीप आलिया, कुणाल सार्थक सहित अन्य टीम के सदस्यों के साथ मिलकर पिछले काफी सालों से खून दान कैंप का आयोजन कर रही है, जो की बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य है। उक्त विचार फतेह ब्लड सेवा द्वारा गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर चौक में करवाए गए खून दान कैंप के दौरान बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नार्थ के.डी भंडारी ने कहा कि नीरज वर्मा की सारी टीम के सदस्य अपने अध्यक्ष के मार्गदर्शन में खून दान जैसा पुण्य कार्य बहुत लंबे समय से कर रहे हैं जोकि समाज सेवा के प्रति समर्पित है। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष नीरज वर्मा ने पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी का आज के आयोजन पर पहुंचने पर धन्यवाद किया गया। नीरज वर्मा ने कहा कि हमारी टीम खास तौर पर बच्चों में होने वाली बीमारी थैलेसीमिया पर कार्य कर रही है। इस पारी के दौरान बच्चे के शरीर के पूरे रक्त को बदलना पड़ता है नीरज वर्मा ने बताया कि हम सभी औहरी ब्लड बैंक के साथ मिलकर कार्य करते हैं। इस दौरान पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने सभा के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया कि आप सभी लोग हमारे समाज में बहुत ही पुण्य का कार्य कर रहे हो क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उपचार के दौरान सिर्फ बीमार व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान हो जाता है। इस घड़ी में उस परिवार के साथ एक परिवार की तरह साथ देना इससे बड़ा मनुष्यता का कोई कार्य नहीं हो सकता। भंडारी ने कहा मैं नमन करता हूं। आप सभी को जो लोग निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इस दौरान सभा के अध्यक्ष नीरज वर्मा और उनके पूरी टीम ने पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी का समाज बनाई कार्यों के लिए लगातार दिए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।