Home Education HMV की एथलेटिक टीम ने सीनियर स्टेट एथलेटिक चैम्पियनशिप में किए विभिन्न...

HMV की एथलेटिक टीम ने सीनियर स्टेट एथलेटिक चैम्पियनशिप में किए विभिन्न स्थान हासिल

 बयुरो : हंस राज महिला महा विद्यालय, जालंधर की एथलेटिक टीम ने पटियाला में आयोजित सीनियर स्टेट एथलेटिक चैम्पियनशिप में भाग लिया। इस चैम्पियनशिप में रणदीप कौर ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। सरबजीत कौर ने जैवलिन थ्रो इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप इवेंट में मानसी मोरवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने टीम और टीम के कोच सरबजीत सिंह हैप्पी को बधाई दी और सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संकाय सदस्य रमनदीप कौर और हरप्रीत कौर भी उपस्थित थीं।