– सेंट सोल्जर स्कूल मे ‘नो स्मोकिंग डे’ मनाया


बयुरो : सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स की आर.ई.सी. ब्रांच में प्रिंसिपल रीना अग्निहोत्री के नेतृत्व में ‘नो स्मोकिंग डे’ पर छात्रों को धुम्रपान के बुरे प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागूरकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र जसजोत सिंह, क्रिश, नववीर सिंह, मनिंदर सिंह, वंश कौशल, सुमित कुमार, परमवीर सिंह, परमवीर गिल, दमनजीत, दिलप्रीत तथा हरकीरत इत्यादि ने ‘पंजाबिओं जागो, नशे त्यागो, छोड़ो सिगरेट शराब, इससे बरबाद होता इंसान, ‘धूम्रपान का शौंक मतलब किश्तों में मौत, ‘तंबाकू कैंसर की जड़ है, ‘फाइट कैंसर इज अवर गोअल, वी कैन डू इट ओर ‘नशे दे राह ना जाईं पुत्रा, मां-पिओ नू ना तडफ़ाईं पुत्रा इत्यादि सलोगनस लिख कर धूम्रपान का त्याग करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल अग्निहोत्री ने छात्रों को कहा कि हमारे समाज को नशे को एक दीमक की तरह खोखला कर रहे है। बहुत सारे युवा नशे की लत से आपना जीवन बरबाद कर चुके है। समाज में अपराधों के बढऩे का भी एक कारण नशे की लत है। अगर हम आज नहीं जागे तो कल बहुत देर हो चुकी होगी। इस लिए समाज के हर नागरिक खासकर छात्रों का फर्ज बनता है कि वह आगे आएं ओर लोगों को नशे प्रति जागरुक करते हुए नशा मुक्त समाज के निमार्ण में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी छात्रों को नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने का प्रण करवाया।







