Home Punjab जालंधर : गिरी छत, अली मोहल्ला पुली नजदीक निर्माणाधीन इमारत की छत...

जालंधर : गिरी छत, अली मोहल्ला पुली नजदीक निर्माणाधीन इमारत की छत (लेंटर) दुकान पर गिरी, पढ़ें व देखें

बयूरो : शहर में आज का दिन नकारात्मकता लेकर आया है। जहां सुबह दिन चढ़ते ही सिलेंडर फटने से कई झुग्गियों में आग लग गई वही कोरोना ने दोपहर में दोहरा शतक लगा आतंक फैलाया। और अब सिविल हॉस्पिटल से कुछ दूरी पर अली मोहल्ला पुली नजदीक एक निर्माणाधीन इमारत की छत (लेंटर) आगे बनी दुकान ओर गिर जाने से इलाके में हड़कम्प सा मच गया है। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी है और किसी प्रकार के हताहत की सूचना नही है। परन्तु कुछ के घायल होने की जानकारी अवश्य सामने आई है। इस दौरान ट्रांफॉर्मेर के क्षतिग्रस्त हो जाने से इलाके की बिजली बंद हो गई है।