

बयूरो : शहर में कोरोना अपना आतंक रोजाना फैला रहा है। वीरवार को भी कोरोना के मरीजो के आंकड़े ने दोहरा शतक लगाया है वही आधा दर्जन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। नए मरीजो में 1 परिवार के 4 लोग जिनमे 2 वर्षीय मासूम बच्ची भी शुमार है। दम तोड़ने वालों में एकता नगर, मेहतपुर, गोराया की अमन कॉलोनी, लोहारां आदि इलाको से सम्बंधित थे। नए मरीजों में चंदन नगर, गुरू नानकपुरा वैस्ट, पंजाबी बाग, बस्ती गुजा, अर्बन एस्टेट, गुरू तेग बहादुर नगर, हरदयाल नगर, अली मोहल्ला, न्यू जवाहर नगर सहित PAP फिल्लौर व निजी बैंक के कर्मी आदि शामिल है।







