Home Education HMV में ब्रैस्ट कैंसर पर सैमिनार का आयोजन

HMV में ब्रैस्ट कैंसर पर सैमिनार का आयोजन

ब्यूरो : हंसराज महिला महा विद्यालय जालन्धर में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के प्रोत्साहनात्मक दिशा – निर्देशन अधीन ब्रैस्ट कैंस रविषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य वक्ता डॉ. प्रवीण कौर ( फोर्टिस अस्पताल ) का प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन की ओर से संस्था परंपरानुसार प्लांटर भेट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। डॉ. प्रवीण कौर ने ब्रैस्ट कैंसर के लक्ष्णो, उपाय एवं समाधान हेतु विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि आज के समय में यह समस्यानिरन्तर बढ़ती जा रही है, इसलिए समय पर इसका उपचार अति आवश्यक है। उन्होंने आज के समय में इस सम्बन्धी नवीन तकनीको, मेडिकल इत्यादि के बारे में भी विस्तृत चर्चा की समस्त वेबिनार वास्तव में अत्यन्त लाभान्वित रहा। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने इस सम्बन्धी डॉ. प्रवीण कौर के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहा कि आज के समय में निरन्तर बढ़ रही सेहत सम्बन्धी समस्याओं के प्रति हमे सजग होना बहुत जरूरी है। सेहतमंद जीवन जीने के लिए हमें अपनी जीवन शैली एवं अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। समस्त सेमिनार का आयोजन डॉ. अंजना भाटिया एवं प्रतिमा मंडर के संरक्षण में किया गया।