Home Education HMV में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल कैंप का आयोजन

HMV में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल कैंप का आयोजन

ब्यूरो : हंसराज महिला महा विद्यालय जालन्धर में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन प्रोत्साहनात्मक दिशा – निर्देशन अधीन तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य संस्था के स्टाफ की सेहत से जुड़ी समस्याओं का समाधान रहा। इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने स्टाफ की सेहत सम्बन्धी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान बताया। इस अवसर पर डॉ. गौरी ( डाईटिशीयन ), डॉ. पूजा ( गायनोकोलोजिस्ट ), डॉ. सरबजीत कौर ( स्टाफ नर्स ), डॉ. नीरजपाल ( डीडीए ) एवं डॉ. विशाल कालिया ( असिस्टेंट प्रोफैसर ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने स्टाफ की सेहत सम्बन्धी समस्याओं को सुनकर उसके अनुसार मेडिकल सुविधाएं उपाय एवं दवाईयों की जानकारी भी प्रदान की। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने डाक्टरों की टीम का धन्यवाद किया और कहा कि आज के तनाव वाले वातावरण में हमारी शारीरिक व मानसिक समस्याएं लगातार बढ़ रही है जिसके समाधान के लिए मेडिटेशन, सही खानपान और कसरत बहुत जरूरी है तभी हम सेहतमंद जीवन जी सकते है। उन्होंने प्रोग्राम को आर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया व प्रोतिमा मंडेर को आयोजन हेतु बधाई दी।