Home Education इनोसैंट हार्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वैबीनार का आयोजन

इनोसैंट हार्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वैबीनार का आयोजन

ब्यूरो : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनोसैंट हार्ट्स स्कूल, इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा इनोसें हार्ट्स कालेज ऑफ एजुकेशन में विभिन्न वैबीनार आयोजित किए गए। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘जर्नी ऑफ ए गर्ल’ थीम के तहत रिसोर्स पर्सन अमनदीप कौर सांझ ( डायरेक्टर डी.वी.एम. एजुकेशनल ग्रुप ) ने एक लड़की की शैक्षणिक यात्रा के तथ्यों पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जारी की गई विभिन्न सरकारी योजनाओं से परिचित करवाया। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल तथा इनोसें हार्ट्स कालेज ऑफ एजुकेशन में ‘जर्नी ऑफ ए गर्ल’ थीम के अंतर्गत रिसोर्सपर्सन पूजा अरोड़ा ( स्पेशल एजुकेटर एंड काऊंसलर ) तथा शर्मिला नाकरा ( कल्चरल हैड एंड मोटीवेशनल स्पीकर ) ने महिलाओं के मिशन व विजन पर चर्चा करते हुए बताया कि महिलाओं को अपने विचार, अपना मिशन बिल्कुल लक्षित रखना चाहिए। समय पड़ने पर निर्णयलेने का साहस दिखाना चाहिए, कयोंकि आज की महिला समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के समान कार्य करते हुए समाज के विकास में अपने योगदान दे रही है। इसलिए उन्हें अपनी आवाज़ उठाने का भी पूरा अधिकार है। शर्मिला नाकरा ने अध्यापिकाओं को मोटीवेट करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच के साथ एक संतुलन बना कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।