Home Religious बुधवार अचानक धन लाभ, भावनात्मक सम्बन्धों में नजदीकियां, बच्चों के कार्यों में...

बुधवार अचानक धन लाभ, भावनात्मक सम्बन्धों में नजदीकियां, बच्चों के कार्यों में व्यय वृद्धि, पढ़ें राशिफ़ल

ज्योतिष में बुध को नवग्रहों में राजकुमार दर्जा प्राप्त है। ये मुख्य रूप से बुद्धि के कारक माने गए है। वहीं शरीर में यह त्वचा के कारक हैं। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश जी हैं।

1. मेष राशि: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। आकस्मिक धन लाभ संभव। नए संबंधो में नजदीकी बढेगी किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा। यात्रा हो सकती है।

2. वृषभ राशि: बड़ो की राय आप को सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। अपने कॅरियर में बदलाव के प्रयास करने का समय है।

3. मिथुन राशि: पारिवारिक समारोह में जाने के योग है। मौज मस्ती में समय बीतेगा। संतान की पढ़ाई को ले कर चिन्तित रहेंगे। राजकार्य से जुड़े लोगो को आज नहीं जिॅमेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा।

4. कर्क राशि: आप की मनमर्जी से नुकसान हो सकता है। मेहनत करें, भाग्य बदल जाएगा। समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

5. सिंह राशि: अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करें। अपनी वाणी में सुधार लाएं। जीवन खुद-ब-खुद सुधर जाएगा। नए व्यापारिक सौदे होंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति सम्भव।

6. कन्या राशि: संतान के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता और तनाव रहेंगे। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे। आपके विचारों में बदलाव के चलते आप कभी एक मत नहीं रहते हैं। जिसके कारण आपको कोई भी समझ नहीं पाता है।

7. तुला राशि: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बड़े निवेश से अभी बचें। संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का तबादला हो सकता है। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि: विलासिता के सामानों पर भारी खर्च की उम्मीद है। नए संबंधो से लाभ मिलेगा। तेल तिलहन आनाज और वस्त्रो के व्यवसाई लाभान्वित होगे। समय अच्छा है।

9. धनु राशि: अचानक धन लाभ होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती हैं।

10. मकर राशि: मानसिक तनाव आज शांत होगा। कई दिनों से जो कार्य रुके हुए थे, वे आज आसानी से हो जाएंगे। जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं, वह आज मिल सकता है। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है।

11. कुम्भ राशि: आप की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बनते बनते टल सकते हैं। कॅरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

12. मीन राशि: अतिथियों का आगमन होगा। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अपनी बात को अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल होंगे। योग्यता अनुसार सफलता नहीं मिलेगी।

जानें ‘Astrology’ व ‘Astrologer’ बारे, प्रख्यात टैरो कार्ड रीडर रीटा छाछी से