Home Health ग्लोबल हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन्स का हुआ कोरोना वैक्सीनेशन 

ग्लोबल हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन्स का हुआ कोरोना वैक्सीनेशन 

डा. दहिया के नेतृत्व में वैक्सीनेशन प्रबंध सराहनीय : सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह

कोविड वैक्सीनेशन पूरी तरह सुरक्षित, लोग अफवाहों से दूर रहें : डा. दहिया

बयुरो : कोविड-19 महामारी के विरुद्ध चल रही कोविड वैक्सीनेशन के तीसरे चरण का शुभारंभ सीनियर सिटीजन्स को कोविड वैक्सीनेशन के साथ ग्लोबल हॉस्पिटल में सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर डा. बलवंत सिंह के साथ डी.आई.ओ. राकेश चोपड़ा भी उपस्थित थे। सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन हेतु ग्लोबल हॉस्पिटल की ओर से किए गए प्रबंधों की सराहना की तथा उन्होंने विशेष रूप से आई.एम.ए. (इंडियन मैडीकल एसोसिएशन) के सीनियर वाइस प्रैजीडैंट डा. नवजोत दहिया के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डा. नवजोत सिंह दहिया ने कहा कि कोरोना वैकसीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाहों में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सीनियर सिटीजन्स एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन करवाने हेतु प्रेरित किया है। इस अवसर पर सिविल सर्जन जालन्धर डा. बलवंत सिंह ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत के कारण ही आज भारत की कोविड-19 के विरुद्ध तैयार की गई वैकसीन का दुनिया लोहा मान रही है तथा भारत द्वारा अन्य देशों को भी वैक्सीन भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन्स हेतु जहां बढ़िया प्रबंध किए गए थे वहीं पर उनकी रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत ही उन्हें कोरोना वैक्सीनेशन दी गई। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी सीनियर सिटीजन्स एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन दी जाएगी। इस अवसर पर डी.आई.ओ. डा. राकेश चोपड़ा ने कहा कि डा. नवजोत सिंह दहिया के नेतृत्व में कोविड-19 के विरुद्ध जंग में कोविड हॉस्पिटल सिर्फ 7 दिन में तैयार किया गया था जोकि अपने-आप में एक अद्भुत मिसाल है। इस अवसर पर डा. राकेश सूद एम.एस. सर्जन, डा. धीरज भाटिया एम.डी. मैडिसन, सी.ई.ओ. रूपेश चौधरी, हैड एडमिनिस्ट्रेशन  रॉमी, मैडम गगनप्रीत के अलावा समूह हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित था।