Home International गोलमाल न्यूज़ का 1 वर्ष संपन्न होने पर पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी...

गोलमाल न्यूज़ का 1 वर्ष संपन्न होने पर पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने अभिनंदन जी और उनकी टीम को दी बधाई

– अभिनंदन जी की मेहनत ईमानदारी और नेक नीतियों से गोलमाल न्यूज़ ने सफलतापूर्वक 1 वर्ष संपन्न किया- के.डी भंडारी

बयुरो : पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता के.डी भंडारी ने गोलमाल न्यूज़ के सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूरा करने पर गोलमाल न्यूज़ के प्रबंधक अभिनंदन और उनकी समूची टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह अभिनंदन जी की मेहनत ईमानदारी और अनेक नीतियां है।

जिसकी वजह से गोलमाल न्यूज़ ने 1 वर्ष में अपना नाम पंजाब ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान में बनाया है। पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने इस मौके पर गोलमाल न्यूज़ की सूची टीम को बधाई देते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि गोलमाल न्यूज़ इसी तरह से नई बुलंदियों को छुएं और समाज सेवा में तत्पर रहते हुए मीडिया के कार्यों को इसी तरीके से आगे बढ़ाते रहें।

पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा हमारे समाज का चौथा स्तंभ मीडिया आज हमारे सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और उन्हें गर्व है कि गोलमाल न्यूज़ जालंधर से शुरू होकर पूरे हिंदुस्तान में अपने कार्य के बल पर जाना जाता है। इस मौके पर पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने निजी तौर पर अभिनंदन जी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।