
ब्यूरो : बीते दिनों नगर निगम चुनावों मेंं कांग्रेस की शानदार जीत के लिए जालंधर के आईटी तथा कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट और मॉडल टाउन के प्रधान युवा नेता अरविंद शर्मा ने कैप्टन संदीप संधू पॉलिटिकल सेक्रेटरी सीएम पंजाब को मिल फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। कैप्टन संदीप संधू ने भी अरविंद शर्मा के बारे में कहा कि तुम्हारी हर एक्टिविटी को मैं बखूबी सुनता और देखता आ रहा हूं। जिस कारण वह तथा कांग्रेस पार्टी हर समय आपके साथ है। ऐसा कहने के साथ ही उन्होंने अरविंद शर्मा की पीठ थपथपाई व आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करते रहने के लिए कहा। उनके साथ हरमीत बावा भी थे।







