Home Punjab जालंधर : जिंदा जला लाल बाजार में प्रवासी युवक, बंद कमरे में...

जालंधर : जिंदा जला लाल बाजार में प्रवासी युवक, बंद कमरे में मौत या सुसाइड !

बयूरो : जालंधर के लाल बाजार में बंद कमरे में एक प्रवासी युवक जिंदा जल गया जिसकी पहचान संजीत (27) के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार संजीत सुनार के पास काम करता था और दुकान पर न पहुंचने पर मालिक जब उसके कमरे पर पहुंचा तो उसे जले हालात में पाया। जब उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मालिक परदीप ने बताया कि संजीत शराब व सिगरेट का शौकीन था।