Home Punjab जालंधर : चार दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, 25 से 28 फरवरी तक...

जालंधर : चार दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, 25 से 28 फरवरी तक कपूरथला चौराहे से बस्ती बावा होकर आने वाले वाहन वर्कशॉप चौक होते हुए आएंगे, कई चौराहों का रूट बदला, पढ़ें

ब्यूरो : श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में सालाना जोड़ मेले व शोभा यात्रा के मद्देनजर 25 से 28 फरवरी तक शहर में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने इस संबंध में ट्रैफिक का डायवर्जन प्लान जारी किया है। लोगों को बंद किए रास्तों के बजाय वैकल्पिक रास्तों पर जाने को कहा गया है। इसके अलावा किसी तरह की समस्या के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है। श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश दिवस पर 25 फरवरी को शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जा रही है। यह शोभा यात्रा बूटा मंडी स्थित सतगुरु रविदास धाम से शुरू होकर गुरु रविदास चौक, नकोदर चौक, ज्योति चौक, पीएनबी चौक, मिलाप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अड्‌डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्‌डा चौक, ज्योति चौक, नकोदर चौक, गुरु रविदास चौक से होते हुए वापस सतगुरु रविदास धाम में जाकर संपन्न होगी।

शोभायात्रा के दिन 25 फरवरी को यहां डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

प्रतापुपरा मोड़, वडाला चौक, ट्रैफिक सिग्नल अर्बन एस्टेट फेज टू, टी-प्वाइंट नजदीक विधायक टीनू की कोठी, गुरु रविदास चौक, नजदीक घई अस्पताल,तिलक नगर रोड नजदीक वडाला पिंड बाग, बूटा पिंड मोड़ नजदीक चारा मंडी, मैनब्रो चौक, मोड़ बावा शूज फैक्ट्री, जग्गू चौक, माता रानी चौक, बबरीक चौक, डॉक्टर अंबेडकर भवन, टी-प्वाइंट खालसा स्कूल नकोदर रोड, मोड़ अवतार नगर, नकोदर चौक, गुरु अमरदास चौक, मोड़ रेडक्रॉस भवन, गुरुनानक मिशन चौक, समरा चौक, एपीजे कॉलेज के सामने, कपूरथला चौक, फुटबाल चौक, सिक्का चौक परुथी अस्पताल, उधम सिंह नगर, वी-मार्ट की बैकसाइड, पुरानी सब्जी मंडी चौक, किशनपुरा चौक, माई हीरा गेट, टांडा रोड रेलवे फाटक, अड्‌डा होशियारपुर, दमोरिया इकहरी पुली मोड़ हैनरी पेट्रोल पंप, प्रतापबाग के सामने, टी-प्वाइंट फगवाड़ा गेट, शास्त्री चौक, प्रेस क्लब चौक, नामदेव चौक, स्काईलार्क चौक, पीएनबी चौक, मोड़ फ्रैंड्स सिनेमा, मोहल्ला मखदूमपुरा फुल्लां वाला चौक, ज्योति चौक, नाज सिनेमा के सामने, टी-प्वाइंट शक्ति नगर, जेल चौक, मोड़ लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी चौक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, टी-प्वाइंट गोपाल नगर, नजदीक ग्राउंड साईंदास स्कूल, चौक पीर झंडियां, टी-प्वाइंट बस्ती पीरदाद, वाई-प्वाइंट इवनिंग कॉलेज, टी-प्वाइंट अशोक नगर, गुरुद्वारा आदर्श नगर चौक, सेंट सोल्जर कॉलेज 120 फुटी रोड, थाना बस्ती बावा खेल के पीछे वाली गली, गली सिंह सभा गुरुद्वारा बस्ती गुजां, आदर्श नगर चौक।

यह होंगे वैकल्पिक मार्ग

26 फरवरी यानि शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक जालंधर शहर से कपूरथला आने-जाने वाली बसें व हैवी व्हीकल नकोदर चौक-कपूरथला चौक वाया बस्ती बावा खेल के बजाय पीएपी चौक वाया करतारपुर-कपूरथला रूट का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, कपूरथला से वाया बस्ती बावा खेल आने वाले दोपहिया वाहन व कारें कपूरथला चौक वाया वर्कशॉप चौक, मकसूदां चौक, नेशनल हाइवे रूट का इस्तेमाल करेंगे।

25 से 28 फरवरी तक यहां से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

प्रतापपुरा मोड़, वडाला चौक, गुरु रविदास चौक, नजदीक घई अस्पताल, तिलक नगर रोड नजदीक वडाला पिंड बाग, बूटा पिंड मोड़ नजदीक चारा मंडी, मैनब्रो चौक, बावा शूज फैक्ट्री मोड़, घुल्ले की चक्की के नजदीक सिद्धार्थ नगर में जग्गू चौक, माता रानी चौक, बबरीक चौक, डॉक्टर अंबेडकर भवन मोड़ नकोदर रोड, टी-प्वाइंट खालसा स्कूल नकोदर रोड, नकोदर चौक, गुरु अमरदास चौक, समरा चौक, अर्बन एस्टेट फेज 2 ट्रैफिक सिग्नल लाइटें, टी-प्वाइंट नजदीक विधायक टीनू की कोठी।यह होंगे वैकल्पिक मार्गइन तीन दिनों में सालाना जोड़ मेले के चलते शहर से नकोदर शाहकोट की तरफ आने-जाने वाले वाहन व बसें सतलुज चौक, समरा चौक, कूल रोड, ट्रैफिक सिग्नल लाइटें फेज टू, CT इंस्टीट्यूट वाया प्रतापपुरा-नकोदर रूट का इस्तेमाल करेंगे। इस दौरान वडाला चौक वाया गुरु रविदास चौक, नकोदर चौक रोड पर हर तरह के वाहन की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।

यहां होगी वाहन की पार्किंग

इस दौरान चारा मंडी नकोदर रोड, लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माता रानी चौक मॉडल हाउस वाली साइड व मेनब्रो चौक से BSNL एक्सचेंज के दोनों तरफ पार्किंग रहेगी।