Home Education LPU द्वारा पांच दिवसीय वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन

LPU द्वारा पांच दिवसीय वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन

• 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा अपने कमांडिंग ऑफिसर-कर्नल योगेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में कर रही कैंप का संचालन

• एलपीयू में 88 एनसीसी कैडेट एनसीसी के मूल्यों और अनुशासन को अपनाने के लिए ले रहे हैं भाग

• “एनसीसी विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए बहुत महत्वपूर्ण” : कमांडिंग ऑफिसर कर्नल योगेश भारद्वाज

ब्यूरो : एलपीयू में 8 पंजाब बटालियन एनसीसी, फगवाड़ा, के सहयोग से कैंपस में ऑफिसर-कर्नल योगेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। एलपीयू में सभी 88 एनसीसी कैडेट एनसीसी के मूल्यों और अनुशासन को समझने व अपनाने के लिए शिविर में भाग ले रहे हैं। कैडेट व्यापक प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं, और बटालियन के अपने संबंधित प्रशिक्षकों के नेतृत्व में कक्षाओं में भाग ले रहे हैं। कैडेट्स के प्रशिक्षण में राइफल-ड्रिल, शूटिंग, मैप रीडिंग, प्राथमिक चिकित्सा, साहसिक गतिविधियां और सैन्य प्रशिक्षण के बुनियादी प्रशिक्षण शिविर में शामिल हैं। एलपीयू के एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए और प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षण मॉड्यूल के बारे में बात करते हुए, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल योगेश भारद्वाज ने साझा किया ” विद्यार्थियों के लिए जीवन में सफल होने के लिए एनसीसी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका आदर्श ‘एकता और अनुशासन’ है।” उन्होंने एनसीसी के प्रमुख सिद्धांतों को भी साझा किया कि मुस्कान के साथ आज्ञा का पालन करें, समय के पाबंद रहें, कड़ी मेहनत करें, कोई बहाना न बनाएं और झूठ न बोलें। कर्नल भारद्वाज ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर का उद्देश्य है कि नियमित रूप से विद्यार्थियों को स्वैच्छिक आधार पर अध्ययन अवधि के दौरान छोटे हथियारों और परेडों में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण के लिए कैडेट के रूप में भर्ती किया जाए। एक बार जब विद्यार्थी प्रशिक्षण पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें उपलब्धियों के आधार पर चयन के दौरान आम उम्मीदवारों पर पहल दी जाती है। सामाजिक रूप से उपयोगी बैनरों को अपने हाथों में उठाये हुए, कैडेट ‘सामाजिक जागरूकता’ के लिए परिसर में विशाल रैली में भी जुटते हैं। आज आयोजित रैली का उद्घाटन कर्नल भारद्वाज और एलपीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सोरभ लखनपाल ने किया। डॉ. लखनपाल ने बताया कि एनसीसी सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह युवाओं में चरित्र, कामरेडशिप, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना, खेल कौशल और निस्वार्थ सेवा के गुणों को विकसित करती है।