
ब्यूरो : दोआबा के दलित नेता और जालंधर के विधायक सुशील रिंकू आज फिर से जालंधर ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब का दिल जीत लिया। पिछले 14 साल से लंबित चले आ रहे श्री गुरु एजुकेशनल एंड कल्चरल सेंटर 120 फुटी रोड पर श्री गुरु रविदास महाराज कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य आज सुशील रिंकू के अथक प्रयासों से शुरू हो गया। इस विशेष मौके पर श्री श्री108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने अपने कर कमलों से इस भवन के निर्माण काम का नींव पत्थर रखा। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्री गुरु रविदास जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की योग्य अगुवाई में 2 करोड़ 70 लाख से बनने वाले एजुकेशनल एंड कल्चर सेंटर 120 फुटी रोड नजदीक सीएचसी में श्री गुरु रविदास महाराज जी कम्युनिटी हॉल का शुभारंभ श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने श्रीगुरू रविदास महाराज जी के आगे अरदास करते हुए जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू की उपस्थिति में निर्माण कार्य का शुभारंभ 24 फरवरी को अपने कर कमलों से किया।
पंजाब के मंत्री रहे स्व. चौधरी जगजीत सिंह के बाद अब जालंधर के विधायक सुशील रिंकू ने श्री गुरु रविदास भवन बनवाया है। इससे पहले चौधरी जगजीत सिंह ने लिंक रोड पर श्री गुरु रविदास भवन बनवाया था। अब जालंधर के विधायक सुशील रिंकू ने 120 फुटी रोड पर श्री गुरु रविदास भवन का निर्माण शुरू करवाया है। इसके लिए पंजाब सरकार हर तरह से आर्थिक मदद कर रही है।इस अवसर पर 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने श्री गुरु रविदास महाराज की बाणी की स्तरें पढ़ते हुए बताया कि सतगुरु रविदास महाराज जी ने अपनी बाणी ‘माधो अविद्या हित कीण, विवेक दीप मलीन” उन्होंने कहा कि विद्या के बिना विवेक रूपी दिया धुंधला रह जाता है। इसलिए कम्युनिटी सेंटर, मंदिर बहुत बने हुए हैं परंतु मैं चाहता हूं कि यहां एक ऐसा कोचिंग सेंटर बने जहां पर आईएएस, पीसीएस या दूसरे डिग्रियों की कोचिंग दी जाए। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू तथा उनकी टीम द्वारा 2006 से लटका हुआ कार्य संपूर्ण करवाने पर वह बधाई के पात्र हैं।
विधायक रिंकू ने इस पवित्र धाम के लिए सरकार से न केवल जमीन दिलवाई, बल्कि इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री से ग्रांट भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि विधायक सुशील रिंकू जुझारू सेवादार हैं, जो अपने समाज के साथ साथ पूरे पंजाब की सेवा में जुटे हैं। विधायक सुशील रिंकू ने स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज का धन्यवाद किया। सुशील रिंकू ने कहा कि जिस जगह पर अब कम्युनिटी हॉल बनने जा रहा है उसका इतिहास बताते हुए कहा कि पिछली कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में निकाय मंत्री जगजीत सिंह द्वारा कम्युनिटी सेंटर के लिए यह जमीन अलाट करवाई गई थी। परंतु किन्हीं कारणों से इसको अमली जामा नहीं पहनाया जा सका।







