Home Education HMV कालेजिएट स्कूल में एचीवरज – डे का आयोजन

HMV कालेजिएट स्कूल में एचीवरज – डे का आयोजन

ब्यूरो : एच.एम.वी. कालेजिएट सीनिय रसेकेंडरी स्कूल के परिसर में शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों के लिए छात्राओं को पुरस्कृत करने हेतु एचीवरज -32021 का आयोजन प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के प्रोत्साहनवर्धक निर्देशानुसार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया सर्वप्रथम सर्वमंगल कामना हेतु ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई तत्पश्चात् गौरव व सम्मान का प्रतीक डीएवी गान से सभागृह में उपस्थित सभीजनों ने प्रतिभागिता की। इस उपलक्ष्य में मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित डॉ. वरिन्दर भाटिया, वाइस चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड एवं विशिष्ट अतिथि इरविन खन्ना ( मैंबरलोकल कमेटी ) का स्वागत प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन एवं मीनाक्षी स्याल द्वारा प्लांटर भेंट कर किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने सभागृह में उपस्थित अतिथियों , स्कूल कोआर्डिनेटर , अध्यापकों एवं छात्राओं का स्वागत किया एवं एचीवरजडे का हिस्साबनने पर गर्व अनुभव करतेहुए कहा कि जोशैक्षणिक एवं अशैक्षणिक उपलब्धियां आपने प्राप्त की हैं, उन सबके पीछे आपके गुरुजनों एवं माता पिता का योग्यात्मक सहयोग है जिसे हम एचीवर्जडे के रूप में मना रहे हैं।उन्हों ने कहा कि हमारी संस्था छात्राओं के समग्र विकास के लिए वचनबद्द है। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच अपनाते हुए मैं की भावना से बाहर निकल कर अपने जीवन में निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने को प्रेरित किया व छात्राओं में आर्य बनो अर्थात श्रेष्ठ बनो की भावना का संचार किया। मीनाक्षी स्याल ( स्कूल कोआर्डिनेटर ) ने गणमान्य अतिथियों और प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन का अभिनंदन करते हुए एच.एम.वी. कालेजिएटस्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं कहा कि छात्राओं को सम्पूर्ण विकास के लिए संस्था में शैक्षणिक शिक्षा के साथ – साथप्रतिभा खोज प्रतियोगिता, भाषणप्रतियोगिता, अक्षय ऊर्जा दिवस, आयाम, टीचर्सडे, मातृ दिवस, खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिताएं व आनलाइन वेबिनार करवाए जाते हैंताकि उनमें आत्मविश्वास कायम किया जा सके। उन्होंने परमपिता परमात्मा, डीएवीसंस्था के महान सुधी विद्वानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की एवं प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन अजय सरीन के उत्साहवर्धक एवं अदम्य सहयोग की प्रशंसा करते हुए उनका तहे दिल से आभार व्यक्त किया। सम्मानीय अतिथि इरविन खन्ना ने प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन, सम्पूर्ण टीम व पुरस्कृत छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि माता – पिता एवं विद्यार्थी के जीवन के अहम पहलू हैं जो उनमें आत्मनिर्भरता, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का संचार एक बाग के माली की तरह करते हुए उनके जीवन का निर्माण करते हैं। इसलिए उन्हें अपना आदर्श मानें ताकि एक खुशहाल समाज की स्थापना की जा सके। वरिंदर भाटिया ने डीएवी संस्था में बिताए अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि जीवन को चलाने के लिए शारीरिक, मानसिक, आत्मिक एवं सांस्कृतिक ताकत की आवश्यकता है। येताकत डीएवी संस्था में ही मौजूद है। उन्होंने कहा कि जीवन में विनम्रता एवं सीखते रहना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने पुरस्कृत छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यातिथियों एवं प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने एचीवरज की श्रेणी में लगभग 170 छात्राओं को बोर्ड व स्कूल की गतिविधियों एवं स्कूल की परीक्षाओं में विभिन्न पद प्राप्त करने पर पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस समारोह में 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली 13 छात्राओं एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 50 छात्राओं को सम्मानित किया गया। 72 छात्राएं जिन्होंने खेलकूद, लोक नृत्य, कुकिंग, मिमिक्री एवं अन्य गतिविधियों में उपलब्धियां प्राप्त की, उन्हें भी सम्मानित किया गया और स्टूडेंट कौंसिल के अन्तर्गत हेड गर्ल, ज्वाइंट हैड गर्ल एवं आफिसबियरर की छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। इस अवसर पर कालेज व कालेजिएट स्कूल के अध्यापक और नानटीचिंग स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।