
ब्यूरो : बदलते मौसम एवं कोरोना के इस समय में सेहत का ध्यान महत्वपूर्ण है जिसमें स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी है खानपान। इसको ध्यान में रखते हुए सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा हैल्दी ईटिंग विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिंसिपल संदीप लोहानी के दिशा निर्देशों पर शेफ मनीष गुप्ता, शेफ सोरब और शेफ अखिल की टीम्स ने विभिन्न प्रकार के सलाद बनाए और छात्रों को उसकी विधि बताई। इस अवसर पर छात्रों एवं फैकल्टी मेंबर्स को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल संदीप लोहानी ने बताया कि किस प्रकार से बैलेंस फ़ूड लेकर हर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, उन्होंने शाकाहारी भोजन के फायदे एवं बदलती फ़ूड हैबिट्स के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर शेफ की टीमों और छात्रों मनीष, ऋतिक, सिमरनजोत, स्कन्द, नवनीत कौर, तराना, गुरप्रीत, हरमन, हरप्रीत कौर आदि ने फुसिल्ली ब्लैक ओलिव पास्ता सलाद, ग्रैंड अनियन सलाद, तड़का स्पॅघट्टी सलाद, टोमेटो एंड चीज़, रोस्टेड पेप्पर, पिकलेड़ बीटरूट और कॉटेज चीज़, फ्रेश गार्डन, ग्रीन एप्पल आदि सलाद बनाकर उपस्थित मेहमानों की वाह-वाही लूटी। मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा ने समय के अनुसार चलने और परिस्थितियों के हिसाब से अपनी जीवन शेल्ली में बदलाव लाने के सुझाव दिए। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और अपनी शुभ कामनाऐं दीं। इस अवसर पर लॉ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा, को-एड कॉलेज डायरेक्टर वीणा दादा भी उपस्थित रहे।







