Home Health जालंधर : भारी उछाल कोरोना के आंकड़े में, 7 अध्यापक शामिल, जानें...

जालंधर : भारी उछाल कोरोना के आंकड़े में, 7 अध्यापक शामिल, जानें इलाके, पढ़ें बुलेटिन

ब्यूरो : जिले में बुधवार को कोरोना के आंकड़े में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य विभाग को बुधवार मिले नए मरीजों में 7 अध्यापक शामिल है जिनमें 4 सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल, 1-1 भार्गव केम्प सरकारी स्कूल, गाखलां के सेक्रेड हार्ट कान्वेंट तथा स्टेट पब्लिक स्कूल शाहकोट शुमार है। इसके अतिरिक्त नए मरीजों में माल रोड, लाजपत नगर, सूर्य एन्क्लेव, दिलबाग नगर, संजय गांधी नगर, अली मोहल्ला, आदमपुर, फिल्लौर व करतारपुर से सम्बंधित है। 1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया है। बुधवार कुल 76 नए मरीज मिले है जिनमे से 67 जिले से सम्बंधित है तो 9 जिले से बाहर के है।