
ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय के इंस्टीटियूशनल इनोवेशन सैल की ओर से मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सानिध्य में स्टार्ट अप एवं नेशनल इनोवेशन पालिसी पर ऑनलाइन सेशन का आयोजन किया गया। सेशन का आरम्भ प्रिंसिपल डॉ.अजय सरीन की अध्यक्षता में हुआ। रिसोर्स पर्सन मनीश सहगल का स्वागत हयूमैनिटीज फैकल्टी इंचार्ज नवरूप तथा इनोवेशन एम्बैसेडर्स अल्का शर्मा तथा लवलीन कौर द्वारा किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने अपनी शुभकामनाएँ दी तथा इंस्टीटियूशनल इनोवेशन सैल को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। इंस्टीटियूशनल इनोवेशनसैल की प्रेजीडेंट डॉ. अंजना भाटिया ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत करते हुए भारत सरकार की इनोवेटिव पालिसी के विभिन्न पहलुओं पर बात की। मनीष सहगल ने नेशनल इनोवेशनपालिसी का परिचय देते हुए स्टार्ट अप बेचरशुरू करने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि आपका आइडिया सबसे अलग होना चाहिए जो कि एक सफल बेचर का आधार है। उन्होंने बताया कि पंजाब में चार इनक्यूबेटर है जो कि युवाओं को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवा रहा है। आपका प्रपोजल भी काफी प्रभावशाली होना चाहिए। उन्होंन स्विगी तथा हायकैम का उदाहरण दिया जो कि काफी सफल बेचर रहा है। उन्होने कहा कि स्टार्ट अप में काफी संघर्ष व महनत करनी पड़ती हैं।मनीष सहगल ने संस्थान में एक स्टार्ट अप कमेटी बनाने का भी प्रस्ताव दिया। इनोवशन एम्बेसडर तथा इतिहास विभागाध्यक्षा प्रतिमा मंडेर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। सेशन का संचालन अग्का शमान किया।







