
ब्यूरो : सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बहु भाषा ओर बहु संस्कृतिक के बढ़ रहे प्रसार के बारे में जानकारी दी गई। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह में छात्रों में मात्र भाषा पर सलोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने ‘पंजाब मेरी धरती, पंजाब मेरी मां’, पंजाबी बोलो, पंजाबी लिखो, पंजाबी पढ़ो’, ‘मां-बोली पंजाबी नू तुसीं भुल जाउगे तां कख्खां वांगू रुल जाउगे’ इत्यादि सलोगन लिख कर एक व्यक्ति के जीवन में मातृ भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि अंतरराष्ट्रीय मात्र भाषा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांती ओर बहु भाषी संस्कृति का प्रसार करना है। आज के अधुनिक युग में हम किसी एक भाषा के सहारे आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने छात्रों को सभी भाषाओं का आदर करते हुए अपनी मातृ भाषा पंजाबी के विकास, प्रचार ओर पसार के लिए प्रेरित किया।







