Home Education छात्रों समेत ड्राईवरों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

छात्रों समेत ड्राईवरों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

ब्यूरो : सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल द्वारा मनाए जा रहे ‘सड़क सुरक्षा माह के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों के साथ-साथ स्कूल बसों के ड्रईवरों को भी ट्रैफिक नियमों जानकारी दी गई। ‘रूल्स सेव यूअर फ्यूचर’ विषय पर करवाए गए इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रिंसिपल गगनदीप सिंह छात्रों तथा ड्रईवरों को रेड लाइट, रेलवे क्रासिंग, जैबरा क्रासिंग, हॉर्न निषिद्ध, राइट टर्न निषिद्ध, जिगजैग रोड अहेड, स्कूल अहेड, पार्किंग निषिद्ध, लेफ्ट टर्न निषिद्ध, उनमान क्रासिंग अहेड आदि के पोस्टर्स बना ट्रैफिक नियमों की पालना करने की अपील की। इस अवसर पर छात्रों ने ‘अलर्ट टुडे, अलाइव टुमारो, ‘नार्मल स्पीड मीट्स एवेरी नीड, ‘सेफ ड्राइविंग मीट्स एवेरी नीड, ‘सेफ ड्राइविंग, सेव लाइफ आदि के पोस्टरज बना सभी को सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल गगनदीप सिंह ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियम हमारी सेफ्टी के लिए बनाए जाते हैं इसलिए हम सबको इनकी पालना करनी चाहिए।