Home Education इनोसेंट हार्ट्स में ‘रोड सेफ्टी मंथ’ अधीन कई गतिविधियां करवा फैलाई अवेयरनैस

इनोसेंट हार्ट्स में ‘रोड सेफ्टी मंथ’ अधीन कई गतिविधियां करवा फैलाई अवेयरनैस

ब्यूरो : सी.बी.एस.ई. के निर्देशानुसार स्कूलों में मनाए जा रहे ‘रोड सेफ्टी मंथ’ के दौरान इनोसेंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान चलाई गई अवेयरनैस ड्राइव में अनेक गतिविधियों में बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। सड़क सुरक्षा, जीवनरक्षा थीम के अंतर्गत बच्चों ने स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, पेम्पप्लेटे मेकिंग के साथ-साथ वर्चुअली करवाए गए भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया। बच्चों ने स्लोगन व पोस्टर द्धारा बहुत अच्छे संदेश लिखे तथा लोगों को प्रेरित किया कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय अपने वाहन की स्पीड को नार्मल रखें तथा चौराहे पर भी अपनी बारी का इंतजार करें व सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करे। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसका विषय था सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना।

इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

ग्रीन माडल टाऊन में श्रेयास, राजीव तथा शिवाली क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लोहारां में मुस्कान तथा मौसमी ने प्रथम, शुभिका ने द्वितीय व यास्मीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रायलवर्ल्ड में अमोलदीप प्रथम, पलक भल्ला द्वितीय, दमन व सहजबीर तृतीय स्थान पर रहे। कैंट जंडियाला रोड में गुरलव ने प्रथम, पर्व ने द्वितीय जबकि हिना व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।