ब्यूरो : 14 फरवरी को जब अधिकतर युथ ‘वेलेंटाइन डे’ मनाने में मशगूल था, उस वक्त रेल विहार युथ क्लब के युवा पुलवामा में हुए शहीदों और दिल्ली बॉर्डर पर शहीद हुए किसानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे थे। इस अवसर पर कॉमरेड टी.आर. गौतम, एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलो, रेल विहार वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरप्रीत सिंह कहलो, इंद्रजीत डोगरा, इंद्रजीत सिंह, पंडित हरीश शर्मा, रॉकी शर्मा, गुरिंदर औजला व अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने एक सुर में कहा कि देश के युवा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी और इसके लिए समाज के सभी बड़े बुजुर्गों को युवाओं को सही दिशा दिखाने का काम करना चाहिए क्योकि अगर दिशा सही होगी तो दशा गलत हो ही नही सकती।
https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971







