ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर के पीजी विभाग अंग्रेजी एवं रीडर्स क्लब की ओर से प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के दिशा – निर्देशन में प्रख्यात लेखक राहुल सैनी के साथ डिस्कशन सेशन टॉक फेस्ट का आयोजन किया गया। इस सेशन का आयोजन वर्चुअल प्लेटफार्म पर किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं के लिए इस प्रकार के सेशन आयोजित करने के लिए विभाग को बधाई दी। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा ममता ने राहुल सैनी का स्वागत किया। सेशन में रुडयार्ड किपलिंग की किताब जंगल बुक घर चर्चा की गई। डिस्कशन की संचालिका लवलीन कौर ने नावल का परिचय दिया तथा चर्चा को ओपन किया। उन्होंने मोगली पर आधारित पुस्तकों को पढ़ने के अपने अनुभव साझे किए। राहुल सैनी ने व्यक्ति के मानसिक पहलुओं व विकास पर बात की। उन्होंने कहा कि इसे पहले साम्राज्यवाद के नजरिए से पढा गया। उन्होने इस नावल पर पहचान के पहलू से चर्चा की। छात्राओं ने काफी बढ़िया तरीके से चर्चा में भाग लिया। छात्राओं ने नावल के विभिन्न किरदारों व पहुल ओं पर बात की। राहुल सैनी ने छात्राओं को अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने व उन के अर्थ को समझने के लिए प्रेरित किया। इस डिस्कशन में फैकल्टी सदस्य क्रांति वधवा, रीतु बजाज, नीरज, परमिंदर सिंह उपस्थित थे।
https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971







