Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने माता पिता से प्यार का इजहार कर...

सेंट सोल्जर के छात्रों ने माता पिता से प्यार का इजहार कर मनाया वैलेंटाइन डेय

ब्यूरो : माता-पिता और अध्यापकों के प्रति प्यार का इजहार करने और उनके साथ अपनी खुशियां बांटते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्र द्वारा वैलेंटाइनज़ डेय मनाया गया। छात्रों ने अपने माता पिता और अध्यापकों को लाल गुलाब भेंट कर उनसे अपने प्यार का इजहार किया। इसके अतिरिक्त छात्रों ने अपने हाथों से कार्ड तैयार कर भेंट किये। सभी ने मिलकर केक काटते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को अपना प्यार और स्नेह व्यक्त किया और कहा कि वैलेंटाइन डे सभी को प्यार से मिलकर रहने का सन्देश दिया और कहा कि यह प्यार माँ-बाप, पत्नी, भाई-बहन, गुरु के लिए व्यक्त करना चाहिए जो हमारे सच्चे साथी हैं और हमारी हर जरूरत का ध्यान रखते हैं।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971