ब्यूरो : पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 13 फरवरी 2021 को होने वाली पंजाब स्टेट सिविल सर्विसस कम्बाइन्ड कम्पीटिटिव की परीक्षा के लिए हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर को कें द्रबनाया गया है। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने बताया कि पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा एचएमवी में लिखित परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र को दो ब्लाकों में बांटा गया है| जिसके अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा संबंधी हर प्रकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात सभी टीचिंग व नान टीचिंग सदस्यों के साथ मीटिंग हो चुकी है, जिसमें उन्हें सभी हिदायतों व जिम्मेदारियों की जानकारी दे दी गई है। अलग – अलग ब्लाकों में तैनात सुपरवाइजर, सहायक सुपरवाइजर व इनविजिलेटर सदस्यों को पूरा परीक्षण दिया जा चुका है। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पीपीएससी की परीक्षा में कोविड -19 की सभी हिदायतों का पालन किया जाए ताकि यह परीक्षा बेहतरीन तरीके से पूर्ण हो। इसके लिए सब काम स्वयं उनकी, डीन अकादमिक डॉ. कंवलदीप कौ रव डीन परीक्षा दीपशिखा की देखरेख में हो रहा है
https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971







