
ब्यूरो : जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर गली नंबर 5 में आम आदमी पार्टी की मीटिंग आयोजित की गई। यह मीटिंग AAP उम्मीदवार शीतल अंगूरल की अगुवाई हेतु की गई, जिसमें भारी जनसमूह देखने को मिला। इस मीटिंग दौरान लोगों ने आम आदमी पार्टी को भारी समर्थन दिया, और बड़ी गिनती में औरतें शामिल थी। इस दौरान अजय गिल रंधावा, बबलू शर्मा, नवनीत राय, अजय कुमार, राहुल नाहर, महिला मोर्चा से सिमरन नीतू, स्वीटी, अंजलि, नंदिनी, पिंकी मौजूद थे।










