Home Punjab जालंधरः वेस्ट में आप का धमाका, कांग्रेस को झटका, पढ़े शीतल ने...

जालंधरः वेस्ट में आप का धमाका, कांग्रेस को झटका, पढ़े शीतल ने ऐसा क्या किया

ब्यूरो : जालंधर वेस्ट में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने कांग्रेसी नेताओं को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाकर कांग्रेस बहुत बड़ा झटका दिया है। जिसमें दो बार कांग्रेस से पार्षद रहे इकबाल मसीह गिल, बस्ती बावा खेल से दो बार आजाद चुनाव लड़ चुके स. नरिंदर सिंह, कांग्रेस क्रिश्चन सेल जालंधर के वाइस चेयरमैन दलजीत गिल, जिला यूथ कांग्रेस निशांत भंडारी, नितिन मल्होत्रा, हनी कुमार, सन्नी, साहिल केटर, बिनय कुमार, बलदीप सिंह भाटिया, रमेश चंद्र ने आप ज्वाइनिंग की है। आप के सीनियर नेता राघव चड्डा ने सभी को आम आदमी पार्टी जॉइन करवाई है। भारी बहुमत से शीतल अंगुराल को जीत दिलाएंगे सुरजीत सिंह सीटा, पंकज चड्डा – लंबे अरसे से कांग्रेस का समर्थन करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरजीत सिंह सीटा, पंकज चड्डा ने अपने साथियों सहित आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने इन दोनों नेताओं और उनके समर्थकों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।