Home Punjab जालंधर : सेंट्रल से रमन अरोड़ा-कालिया, कैंट से परगट-सुरिंदर, नार्थ से बावा-लुभाना...

जालंधर : सेंट्रल से रमन अरोड़ा-कालिया, कैंट से परगट-सुरिंदर, नार्थ से बावा-लुभाना ने भरा नामांकन, पढ़ें व देखें

 (पूजा मेहरा) : 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। शनिवार को 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा ने अपनी धर्म पत्नी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया और भाजपा उम्मीदवार मनोरंजन कालिया ने अपने समर्थकों सहित नामांकन पत्र दाखिल कियाजिसमें कैंट हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार परगट सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया वही परगट के साथ उनकी धर्मपत्नी व समर्थक मौजूद रहे। नॉर्थ से बावा अवतार हेनरी (जूनियर) ने अपनी धर्मपत्नी हरसिरत के साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट परमिंदर सिंह को नामांकन पत्र दाखिल करवाया।वही अकाली- बसपा के नॉर्थ से उम्मीदवार लुबाना ने अपने समर्थकों सहित नामांकन पत्र दाखिल किया। केंट से ही आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोढ़ी ने भी राजविंदर कौर व अपनी पत्नी के साथ नामांकन पत्र भरा।2022 विधानसभा चुनावों को लेकर सभी उम्मीदवारों में जोश दिखाई दे रहा है और उम्मीदवारों का कहना है कि हम जीत कर जनता के प्रति कार्य करेंगे। ताकि हल्के का विकास हो।

ज़िले के 9 विधान सभा हलकों में शनिवार को कुल 28 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें फ़िल्लौर विधान सभा हलके में 5, नकोदर में 2, शाहकोट में 4, करतारपुर में 2, जालंधर पश्चिमी में 1, जालंधर केंद्रीय में 2, जालंधर उत्तरी में 4, जालंधर छावनी में 6और आदमपुर में 2 नामांकन शामिल हैं।

डिप्टी कमिशनर -कम -ज़िला चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी ने बताया कि आज प्राप्त हुए 28 नामांकन पत्रों सहित अब तक ज़िले में प्राप्त हुई कुल नामांकन की संख्या 46 हो गई है। प्राप्त हुए नामांकन पत्रों सम्बन्धित जानकारी देते हुए DC ने बताया कि विधान सभा हलका फ़िल्लौर में पीपलज़ पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की तरफ से मुल्क राज, नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी की तरफ से रौणकी राम, आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रेम कुमार और कुलविन्दर कुमारी, शिरोमणी अकाली दल (अ) की तरफ से सुरजीत सिंह ने नामज़दगी पत्र दाख़िल किये। इसी तरह विधान सभा हलका नकोदर में बहुजन समाज पार्टी (अम्बेदकर) की तरफ से हरप्रीत सिंह और भारतीय जन जागृति पार्टी की तरफ से दिलबाग सिंह ने नामांकन पत्र दाख़िल किये। विधान सभा हलका शाहकोट से आम आदमी पार्टी की तरफ से रत्न सिंह और रणजीत कौर ने पत्र भरा। शिरोमणी अकाली दल (अ) की तरफ से सुलक्खण सिंह और परमजीत सिंह की तरफ से नामांकन पत्र भरे गए।

विधान सभा हलका करतारपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से बलकार सिंह और हरप्रीत कौर ने नामांकन पत्र दाख़िल किये। आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर विधान सभा हलका आदमपुर से आम आदमी पार्टी की तरफ से जीत लाल भट्टी और मनोज कुमार भट्टी ने नामांकन दाखिल किया।