Home Punjab जालंधर नॉर्थ में हैनरी परिवार को बड़ा झटका पंजाब व्यापार सेल महासचिव...

जालंधर नॉर्थ में हैनरी परिवार को बड़ा झटका पंजाब व्यापार सेल महासचिव मनदीप सैनी साथियों सहित भाजपा में शामिल

जालंधर नार्थ के विकास,खुशहाली और हर वर्ग के मान सत्कार के लिए के.डी भंडारी का विधायक बनना जरूरी : मनदीप सैनी

ब्यूरो : जालंधर नॉर्थ का विकास तरक्की खुशहाली आपसी भाईचारा और हर वर्ग का मान सत्कार सिर्फ और सिर्फ के.डी भंडारी के नेतृत्व में संभव है क्योंकि के.डी भंडारी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में इन सारी बातों को सही साबित करके बताया है, इसीलिए हम सभी को चाहिए कि 20 फरवरी को एक-एक वोट के.डी भंडारी को डलवा कर एक बार फिर से क्षेत्र की सेवा का जिम्मा के.डी भंडारी को दें। उक्त विचार कबीर नगर निवासी कांग्रेस पंजाब व्यापार सेल के महासचिव एवं हैनरी परिवार के बेहद करीबी मनदीप सैनी ने आज अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल होने पर दिए मनदीप सैनी ने कहा के.डी भंडारी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई थी और आज समय की जरूरत है जालंधर नॉर्थ के लिए के.डी भंडारी जरूरी है हम सभी का फर्ज बनता है कि हम सभी एक-एक वोट डालकर के.डी भंडारी को विजय बनाएं।