Home Punjab जालंधरः डॉ. संजीव जाएंगे कांग्रेस में, बेरी की जीत में बनेंगे ‘तुरुप्प...

जालंधरः डॉ. संजीव जाएंगे कांग्रेस में, बेरी की जीत में बनेंगे ‘तुरुप्प का इक्का’, पढ़ें व देखें

बयूरो : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सेंट्रल हल्के में खासी पहचान रखने वाले डॉ. संजीव शर्मा को जिस कदर पार्टी द्वारा नजरअंदाज किया गया, उसका विदेशों में बैठे लोगों ने भी विरोध किया। शायद जिसके चलते डॉ. माली को पार्टी द्वारा बर्खास्त किया गया लेकिन डॉ. संजीव बारे ऐसा फैसला नहीं लिया गया। हालांकि डॉ. माली भी वेस्ट हल्के सहित विदेशों में बराबर पैठ रखते है लेकिन डॉ. संजीव को लेकर लोगों में अधिक रोष पाया गया। जहां डॉ. माली बिना भाजपा जॉइन किए भाजपाई उम्मीदवार भगत को समर्थन देने की बात कही वहीं डॉ. संजीव शर्मा सम्बन्धी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा से राजनीतिक बाजार गर्म है। अंदरूनी सूत्रों से मालूम हुआ है कि डॉ. संजीव को जालंधर कांग्रेस से सम्बंधित कई दिग्गज नेताओं ने पंजाब प्रभारी से मिलवाया है जोकि अब जॉइनिंग मात्र घोषणा रह गई है। इससे सेंट्रल हल्के में विधायक बेरी को दोबारा जीत में मदद मिलेगी और डॉ. संजीव बेरी की जीत में ‘तुरुप का इक्का’ साबित होंगे। इस मुलाकात के पीछे वरिष्ठ कांग्रेसी व नकोदर से उम्मीद्वार डॉ. नवजोत दहिया, मंत्री परगट सिंह, सांसद चौधरी संतोख सिंह आदि की विशेष भूमिका है।