


बयूरो : भारतीय जनता पार्टी द्वारा जहां पंजाब को 2022 चुनावों के चलते मजबूत किया जा रहा है वहीं BJYM प्रधान भानु प्रताप की अगुवाई दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है। जहां गत दिनों गोलमाल न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से एक Inside Story भाजयुमो के अंदर जारी घमासान व पदाधिकारियों के नाम न छापने की शर्त पर दी गई प्रतिक्रियाओं के बल पर प्रकाशित किया गया था वहीं अब कुछ पदाधिकारियों ने भाजयुमो के व्हाट्सएप्प ग्रुप के स्क्रीनशॉट वायरल कर दिए है जिसमे भानु का बचाव करने वाले लीगल सेल के एडवोकेट गुप्ता ने सरेआम व्हाट्सएप्प ग्रुप में भाजपा द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची व प्रदेश में किए गए पूर्व सीएम कैप्टेन के साथ गठबंधन पर सवालिया निशान लगा दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गोलमाल न्यूज़ को भानु के हक में कुछ फ़ोन काल आए जिसमे भाजयुमो के मीडिया इंचार्ज कुणाल व लीगल सेल के एडवोकेट गुप्ता की काल शुमार है। जिसमे शायद लीगल नोटिस के डरावा दिया जाना था लेकिन गोलमाल न्यूज़ निर्भीक स्वतंत्र व बेबाक पत्रकारिता करता है। इसीलिए इसी कड़ी में फॉलो अप करते हुए दूसरी किश्त प्रकाशित की जा रही है। ताकि सच्चाई भाजपा हाईकमान तक पहुंच सके।
दरअसल भाजयुमो के आशुतोष तिवाड़ी द्वारा व्हाट्सएप्प ग्रुप में भाजपा द्वारा युवाओं को नजरअंदाज करने के गम्भीर आरोप लगाए गए जिसका समर्थन एडवोकेट गुप्ता द्वारा किया गया। और कहा गया कि अगर कांग्रेस बरिंदर ढिल्लों को टिकट दे सकती है, आप मीट हेयर व अकाली दल बंटी रोमाना को उम्मीदवार बना सकता है तो भाजपा नजरअंदाज क्यों कर रही है। इसके अतिरिक्त एडवोकेट गुप्ता ने पार्टी हाई कमान पर आरोप लगाए कि संघठन व उसकी विचारधारा का मजाक बनाया जा रहा है। युवा पदाधिकारी सिर्फ तमाशा देख रहे है।
और तो और जिस कैप्टेंन अमरिन्दर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत के अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी व ग्रह मंत्री अमित शाह अपना मान चुके है, उन्हें एडवोकेट गुप्ता व्हाट्सएप्प ग्रुप में सरेआम कोसते दिखाई दे रहे है। कि उन्होंने सिर्फ नुकसान किया है और वरिष्ठ जिनमे मोदी-शाह-शेखावत आदि शुमार है, इग्नोर कर रहे है।
अब देखना होगा कि भानु प्रताप की तरह क्या एडवोकेट गुप्ता व कुणाल भी कही भाजयुमो के म्यार को गिराते हुए कहीं निजी लालच के चलते भाजपा को डुबो तो नही देंगे। जहां भानु प्रताप का तो स्पष्ट है कि वह टिकट की उम्मीद में थे और पहले दिन से कन्फर्मेशन नहीं दी गई वहीं एडवोकेट गुप्ता का व्हाट्सएप्प ग्रुप में सरेआम भाजपा को कोसना और गोलमाल न्यूज़ द्वारा सच प्रकाशित करने पर भानु के हक में प्रतिनिधि को दिमागी टार्चर करना। जिसमे मीडिया इंचार्ज कुणाल भी शुमार है। कहां तक जायज है और पार्टी या राष्ट्रीय भाजयुमो टीम इन पर क्या एक्शन लेती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
पढ़ें प्रमुखता से ‘भानु प्रताप’ बारे प्रकाशित समाचार











