Home Punjab जालंधरः विवादित अवैध निर्माणों वाले ‘माइक’ ने डाली ‘काली’ के हक में...

जालंधरः विवादित अवैध निर्माणों वाले ‘माइक’ ने डाली ‘काली’ के हक में ‘संघेड़ा’ की मौजूदगी में ‘मान’ से जफ्फी, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर नार्थ हलके के विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी बावा हैनरी को उन्हीं के बड़े भाई गुरजीत सिंह संघेरा और राइट हैंड माइक खोसला टक्कर दे रहे हैं। कांग्रेस के पार्षद पति माइक खोसला अवतार हैनरी के खास बताए जा रहे हैं लेकिन आज उनकी एक तस्वीर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री फेस भगवंत मान और नार्थ हलके से आप के प्रत्याशी दिनेश ढल्ल के साथ वायरल हो रही है। इनके साथ अवतार हैनरी के बड़े बेटे गुरजीत सिंह संघेरा भी फोटो में नजर आ रहे हैं।‌कांग्रेस के पार्षद पति आजकल अवैध निर्माणों के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। कहा यह जा रहा है कि यह अवैध कमर्शियल निर्माण बड़े नेता के शह पर यह कर रहे हैं लेकिन अब माइक खोसला आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश ढल्ल के साथ फोटो खिंचवा कर विवादों में आ गए हैं।