Home Punjab जालंधरः बॉब मल्होत्रा व पार्षद पति मनमोहम सिंह ने परगट सिंह के...

जालंधरः बॉब मल्होत्रा व पार्षद पति मनमोहम सिंह ने परगट सिंह के हक में आयोजित करवाई बैठक, युवाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : आज मोता सिंह नगर में जालंधर यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी बॉब मल्होत्रा ने परगट सिंह क हक़ में एक विशाल मीटिंग का आयोजन किया। जिस में करीब 300 से अधिक यूथ और मोहल्ला निवासिओं ने उनका और कौंसलर पति मनमोहन सिंह का साथ देते हुए परगट सिंह के हक़ में समर्थन किया। उनकी जीत यकीनी बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ गगन महेंद्रू, गुरप्रीत विर्क, दीपक खोसला, शुभम अरोड़ा, नोनी शर्मा, नितिन शर्मा, साहिल जैस्वाल, सनी संतोख पुरिया, कुशल जैन, राकेश कुंद्रा, रजत, भानु ठाकुर उपस्थित थे।