
–घई नगर, बस्ती नौ और बस्ती दानिशमंदा में विधायक सुशील रिंकू ने किया डोर टू डोर प्रचार
बयूरो : हमेशा उपेक्षा का शिकार रहे विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट को विधायक सुशील कुमार रिंकू ने विकास की एक नई दिशा दी है। उन्होंने नेतृत्व में वेस्ट हलके का विकास काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस हलके में विकास का अहम प्रोजैक्टों पर काम करवा कर लोगों का दिल जीत लिया है। इन्हीं शब्दों के साथ घई नगर के लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुशील कुमार रिंकू का स्वागत किया। रिंकू रविवार को डोर टू डोर चुनाव प्रचार के लिए घई नगर के बाबा गुरपेज सिंह के घर पहुंचे थे। घई नगर के माता चिंतपूर्णी मंदिर के साथ इस मीटिंग का आयोजन कांग्रेसी नेता रोहित महाजन ने किया। इसके अलावा रिंकू ने बस्ती दानिशमंदा के इलाके में भी घर-घर जाकर वोट मांगें। बस्ती दानिशमंदा के इंडो जर्मन स्कूल के पास रहने वाले सतपाल के घर पर मीटिंग हुई। बस्ती नौ के दशहरा ग्राउंड में भी रिंकू की चुनावी मीटिंग का आयोजन किया गया।

घई नगर के लोगों ने विधायक सुशील कुमार रिंकू को फूलों के साथ स्वागत किया। विधायक रिंकू को लोगों ने विश्वास दिलाया कि वह इस बार भी पिछली बार के मुकाबले ज्यादा मतों से विजयी होंगे। लोग उनको बहुत प्यार व स्नेह करते हैं। लोग उनको वोट देने का पहले ही मन बना चुके हैं। क्योंकि वह ही जिन्होंने वेस्ट हलके की प्रमुख समस्याओं हल करवाने के लिए बहुत अहम व बड़े प्रोजैक्टों की शुरुआत करवाई। जिससे हलके की नुहार बदलने लगी है। 

विधायक सुशील रिंकू ने लोगों का इस प्रेम को सिर आंखों पर लिया। उन्होंने कहा कि वह इस हलके को सबसे सुंदर हलके के रूप में देखना चाहते हैं। जिसके लिए बहुत सारे नए प्रोजैक्टों पर काम चल रहा है। उनकी टीम इलाके की सभी समस्याओं के हल के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह दोबारा विधायक बनने के बाद चल रहे विकास कामों को तेजी से कंप्लीट करवाएंगे। हलके में अभी बहुत सारे विकास काम चल रहे हैं।

इस मौके पर घई नगर के लक्की सिंह, राहुल बाटू, शिवा सोढी, सोमनाथ कटारिया, जिम्मी सिंह, गौरव चोपड़ा, सुनीता महाजन, प्रिया कटारिया, बीना कुमारी और मंजू बाला के अलावा बस्ती दानिशमंदा मीटिंग में लखविंदर कंडा, बंटी भगत, आशा भगत, जतिंदर भगत, रिंकू भगत, रछपाल, साहिल बब्बर, डा. हर्षवीर, बलजीत सिंह, अवतार सिंह, शैंकी और जतिंदर डाबर भी मौजूद थे।

बस्ती नौ दशहरा ग्राउंड के इलाके में भी मोहल्ले के लोगों हीरा ज्यूलर के लखन कंडा, राजू धुपर, रिंकू भगत और प्रदीप जरेवाल ने विधायक सुशील रिंकू के साथ डोर टू डोर प्रचार किया। लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हलके में विधायक रिंकू ने ही विकास कराया है और वह ही करवा सकते हैं। इसलिए उनका वोट सिर्फ रिंकू के साथ ही है। विधायक रिंकू को भारी बहुमत से विजयी बनाया जाएगा।











