Home Punjab जालंधर : बेरी का वार्ड नंबर 51 में भव्य स्वागत, नुक्कड़ मीटिंग...

जालंधर : बेरी का वार्ड नंबर 51 में भव्य स्वागत, नुक्कड़ मीटिंग ने लिया पार्षद राधिका पाठक की अगुवाई में रैली का रूप

ब्यूरो : वार्ड नंबर 51 में विधायक रजिंदर बेरी को टिकट देने पर कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद कर वेलकम प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें पार्षद राधिका पाठक की अगुवाई में नुक्कड़ मीटिंग रखी गई थी जिसने रैली का रूप धर लिया और इलाके के लोगों ने भारी मात्रा में पहुंचकर जोरदार स्वागत किया। युवा नेता करण पाठक शुरू से ही पहले दिन से ही विधायक बेरी के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस इस मौके पर काउंसलर राधिका पाठक, करण पाठक, उमा बेरी, सुमेश आनंद, राहुल पाठक, काका छाबरा, सुनील कपूर और वार्ड नंबर 51 के सभी लोग उपस्थित थे।