
ब्यूरो : संत-समाज के लिए कभी ना पूरी होने वाली क्षति हुई है। छत्रधारी महंत श्री बिहरी लाल जी आज अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर पर-ब्रह्म में लीन हो गए हैं। आपको अत्यंत दुखी हृदय से सूचित किया जाता है कि पूज्य महंत जी को 23 जनवरी, दिन रविवार को दोपहर 2 बजे प्राचीन श्री काली माता जी मन्दिर, नीला महल, जालंधर में समाधि दी जाएगी ।










