
– BJP ने भी ऐलान किए 35 उम्मीदवार, जालंधर से कालिया, भंडारी व भगत को टिकट, कैंट फंसा
ब्यूरो : भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन में,सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) ने 12 उम्मीदवारों की घोषणा की है। जगतार सिंह राजियाना बाघापुराना से उम्मीदवार होंगे। इस सूची अनुसार मोगा जिले की तहसील हल्का बाघापुराना से जगतार सिंह राजवाड़ा उम्मीदवार होंगे। ज्ञात हो कि जगतार सिंह राजियाना बादल परिवार के करीबी रहे और जगतार सिंह के पिता स्वर्गीय साधु सिंह 2002 में इस निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे थे, लेकिन हाल ही में शिरोमणि अकाली दल बादल से इस्तीफा दे दिया।शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) की ओर से अन्य उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जिसमें लहरागागा से परमिंदर सिंह ढींडसा, जैतो से परमजीत कौर गुलशन (पूर्व सांसद फरीदकोट), दिड़बा से सोमा सिंह घराचोन, साहनेवाल से हरप्रीत सिंह गरचा, माहिलकलां से संत सुखविंदर सिंह टिब्बा, फिल्लौर से सरवन सिंह फिल्लौर, उड़मुड़ टांडा से मंजीत सिंह दसुहा, सुल्तानपुर लोधी से जुगराजपाल सिंह शाही, खेमकरण से दलजीत सिंह गिल और कादियां से मास्टर जौहर सिंह शामिल हैं।














