Home Punjab जालंधरः अंतर्कलह समाप्त! मेयर राजा, जसलीन सेठी व राजिंदर बेरी का सांसद...

जालंधरः अंतर्कलह समाप्त! मेयर राजा, जसलीन सेठी व राजिंदर बेरी का सांसद चौधरी ने करवाया समझौता

ब्यूरो : सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर पर मीटिंग हुई जिसमें विधायक रजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राज राजा के बीच में समझौता हुआ। पार्टी में एडजस्टमेंट न होने के कारण लंबे समय से नाराज चल रहे टकसाली कांग्रेसी आखिरकार मान गए हैं। शुक्रवार सुबह विधायक राजिंदर बेरी ने सभी की नाराजगी दूर की। त्रिलोक सिंह सरां, परमजीत सिंह बल, सोनू शर्मा, सोमनाथ चौगिट्ठी व अन्य अब पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को जुट गए हैं। वहीं, मेयर जगदीश राज राजा, पार्षद डा. जसलीन सेठी, मनमोहन राजू, गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ समेत अन्य नाराज नेताओं को मनाने के लिए भी सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर पर मीटिंग हुई। इस मीटिंग में विधायक राजिंदर बेरी भी मौजूद थे।