Home Punjab 15 साल से जालंधर नार्थ में लोक सेवा को लेकर तत्पर हैं...

15 साल से जालंधर नार्थ में लोक सेवा को लेकर तत्पर हैं के.डी भंडारी : जालंधर नॉर्थ निवासी

ब्यूरो : जालंधर नार्थ से पूर्व विधायक एवं पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी द्वारा आज नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों के साथ मुलाकात की गई। इस दौरान पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा कि जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के सारे इलाके का विकास करवाना मेरा कर्तव्य है और मैंने अपने कार्यकाल में बतौर विधायक रहते हुए क्षेत्र के विकास को हमेशा ही पहल दी है। भंडारी ने कहा जहां इलाके का विकास करवाना विधायक का कर्तव्य होता है वही क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित माहौल मिले लोग खुश रहे, अपराध मुक्त इलाका बने यह भी विधायक का ही कर्तव्य होता है। पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा आज जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के लोग जिस तरह से उन्हें प्यार दे रहे हैं तो उनका यह फर्ज बनता है कि क्षेत्र की सेवा में लोक हित के कार्यों में तत्पर होकर काम करें। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचने पर इलाका निवासियों द्वारा पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी को सम्मानित किया गया। क्षेत्र निवासियों ने कहा कि पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने जहां अपने 10 साल बतौर विधायक के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों का रिकॉर्ड कायम किया वही क्षेत्र को अपराध मुक्त रखा इलाका निवासियों ने कहा हम सभी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं और अधिक से अधिक वोट के.डी भंडारी को डालकर विजय बनाएंगे क्षेत्र निवासियों ने कहा भंडारी द्वारा पिछले 15 सालों से जालंधर नार्थ के हर परिवार को अपना परिवार समझा दिया है, और हर परिवार के दुख में सुख में भंडारी एक परिवारिक सदस्य की तरह उपस्थित रहे हैं। इलाका निवासियों ने पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी को पूर्ण रूप से अपना समर्थन देने की बात कही।