Home Education के.एम.वी. द्वारा ‘प्लांट ए होप’ पौधारोपण ड्राइव का आयोजन

के.एम.वी. द्वारा ‘प्लांट ए होप’ पौधारोपण ड्राइव का आयोजन

ब्यूरो : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के द्वारा ‘प्लांट ए होप’ विषय पर वृक्षारोपण ड्राइव का आयोजन करवाया गया। समाज में पेड़-पौधों की अहमियत, साफ-सुथरे पर्यावरण की जरूरत, प्रदूषण रहित हवा आदि के प्रचार एवं प्रसार के मद्देनज़र के.एम.वी. केमिस्ट्री निंजा ग्रुप की 30 छात्राओं ने विभिन्न फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाकर हरियाली को बड़ाने का संदेश दियाा। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को इस महत्वपूर्ण प्रयत्न की शाबाशी देते हुए बताया कि कन्या महा विद्यालय द्वारा अपना सामाजिक दायित्व बाखूबी निभाते हुए ऐसी गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहता है जिन से समाज में साफ-सुथरे पर्यावरण का संदेश फैलाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने केमिस्ट्री विभाग के द्वारा इस ड्राइव के सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयत्नों की भी सराहना की।