

बयूरो : पंजाब में चुनाव के चलते लोगों की लोकप्रियता हासिल करने के लिए नेता हर असंभव कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में वेस्ट हल्के से आप उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने मौजूदा विधायक पर गम्भीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि बस्ती बावा खेल में राज नगर मधुबन पार्क में लोगों को खुश करने के लिए पार्क का विकास कार्य शुरू कर दिया गया है। कोड ओफ़ कांडक्ट लागू होने के बावजूद भी विधायक सरकारी माल जो अपने घरों में दबाकर बैठे थे अब उसका प्रयोग लोगों को ख़ुश करने और वोट लेने के लिए कर रहे है। जिस पर शीतल अंगुराल ने गंम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह काम सिर्फ लोगों को खुश करने और वोट लेने के लिए कर रहे है। उन्होंने कहा कि हालांकि वह सामान लगने दे रहे है लेकिन चुनाव कमीशन से अवश्य शिकायत करेंगे ताकि लोगों को फायदा मिले और विधायक पर कार्यवाही हो।












