
बयूरो : श्री गुरु रविदास महाराज जी के जन्मदिवस जो कि 16 फरवरी को मनाया जाना है को देखते हुए चुनाव कमीशन को रविदास भाईचारे की तरफ से एक ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें 14 फरवरी जो कि पंजाब में मतदान की तारीख थी को मुल्तवी करने के लिए अपील थी।
जिसके चलते आज जालंधर में पीएपी चौक पर भी खासा हंगामा देखने को मिला। वहीं चुनाव कमीशन ने मीटिंग दौरान फैसला लिया है कि अब पंजाब में मतदान 20 फरवरी को होगा।










